APJ अब्दुल कलाम की जीवनी

APJ अब्दुल कलाम की जीवनी जन्म डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनके पिता जैनुलाब्दीन एक नाविक व माता अशिअम्मा एक गृहणी थीं। पिता का प्रभाव अब्दुल कलाम के जीवन पर सदैव रहा। बचपन पाँच वर्ष की आयु में रामेश्वरम प्राथमिक विद्यालय में इनका दीक्षा-संस्कार हुआ था। पिता को आर्थिक सहायता देने के लिए बालक कलाम स्कूल से वापस आकर समाचार पत्र बाटने का काम करते थे। एक बार कक्षा पांच में उनके अध्यापक उन्हें पक्षी के उड़ने के तरीके के बारे में बताते हुए समुद्र तट पर ले गए। इन पक्षियों को देखकर बालक कलाम ने यह तय कर लिया कि उनको आने वाले भविष्य में विमान विज्ञान में जाकर देश का नाम रौशन करना है। शिक्षा डॉ. कलाम स्कूल के दिनों में पढ़ाई-लिखाई में सामान्य छात्र ही थे पर नई-नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। स्कूल की पढ़ाई पूर्ण करके डॉ. कलाम ने 1950 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक किया। उसके बाद उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्र...