maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti

भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार

भारत के 10 प्रसिद्ध पुरस्कार

देश समय-समय पर किसी क्षेत्र विशेष में उत्तम कार्यों को करने वाले विशिष्ट लोगों को पुरस्कृत करता रहता है। आज हम आपको भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध पुरस्कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. साहित्य अकादमी पुरस्कार
प्रसिद्ध पुरस्कारों की इस लिस्ट में साहित्य अकादमी पुरस्कार का नाम सबसे ऊपर आता है। भाषा के साहित्य के मामले में इसी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार 1954 में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में लगभग 1,00,000 रूपये का चेक भी दिया जाता है।

2. परम वीर चक्र
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर परम वीर चक्र का नाम आता है। परम वीर चक्र युद्ध के मैदान में शानदार सैन्य प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार 26 जनवरी 1950 में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में तय धनराशि के साथ एक कांस्य पदक दिया जाता है। जिसके बीच में राज्य प्रतीक और उसके चारो तरफ चार इंद्र के वज्र बने होते हैं। एक सनद भी दिया जाता है। जिस पर राष्ट्रपति की मुहर लगी होती है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है।

3. भाषा सम्मान
तीसरे स्थान पर भाषा सम्मान पुरस्कार आता है। इस पुरस्कार को योग्य व्यक्ति को सम्मानित करने का कार्य साहित्य अकादमी स्वयं करती है। इस पुरस्कार से क्लासिकल और मध्यकालीन साहित्य में बेहतर करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इसे 1996 में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में लगभग 1,00,000 रुपये का चेक मिलता है। और एक स्मरण पट्टिका मिलती है।

4. युवा पुरस्कार
यह पुरस्कार भी साहित्य अकादमी के द्वारा नवलेख में दिया जाता है। साहित्य में 35 की उम्र से कम के उभरते हुए साहित्कारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार में 50,000 रुपये का चेक एवं एक तांबे की पट्टिका मिलती है।

5. पद्म पुरस्कार
इस पुरस्कार को भारत रत्न के बाद सबसे सम्मानित पुरस्कार माना जाता है और यह पुरस्कार अलग–अलग विधाओ में बेहतरीन काम करने वाले नागरिक को दिया जाता है। इस पुरस्कार को साल 1954 में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में सोने, चाँदी या फिर कांस्य का पदक दिया जाता है और राष्ट्रपति की मुहर वाली सनद जिसे खुद राष्ट्रपति देते हैं।

6. भारत रत्न
भारत रत्न भारत का सबसे सम्मानित नागरिक पुरस्कार माना जाता है। किसी भी विधा में बेहतरीन कार्य करने वालों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। एक प्लेटिनम पट्टिका जिस पर सत्यमेव जयते अंकित होता है। एक सनद जिस पर राष्ट्रपति की मुहर लगी होती है। और यह पुरस्कार भी राष्ट्रपति ही प्रदान करते हैं।

7. अशोक चक्र
यह भारत में सैन्य सेवा में अप्रतिम धैर्य व साहस का परिचय देने के लिए दिया जाता है। यह  पुरस्कार सन 1952 में स्थापित किया गया था। अलग-अलग राज्यों के तय धनराशि के साथ एक कांस्य पदक दिया जाता है।जिसके बीचो-बीच चक्र बना होता है। एक सनद जिस पर राष्ट्रपति की मुहर होती है। और राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया जाता है।

8. गाँधी शांति पुरस्कार
यह पुरस्कार समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में गाँधीवादी तरीकों से काम करने वाली संस्थाओ और व्यक्तियों को दिया जाता है। इसे भारत सरकार देती है। इसमें 1,00,00,000 रूपये जिसे किसी भी धनराशि दी जाती है। एक पट्टिका भी दी जाती है जिस पर गाँधी जी अंकित होते हैं।

9. जल थल वायु पदक
जल थल वायु पदक सेना में युद्ध और शांति के दौरान बहुत ही अच्छे साहस और प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में एक मेडल दिया जाता है। जिसमे दो एंकर होते है और एक हिमालय का चील बना होता है।

10. राजीव गाँधी खेल रत्न
राजीव गाँधी खेल रत्न भारत में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। बीते चार वर्षो में सबसे बेहतरीन खेल के प्रदर्शन को देखते हुए इस पुरस्कार को दिया जाता है। यह सन 1991 में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में 75,000 हज़ार रुपये की धनराशि दी जाती है। इस पुरस्कार में राष्ट्रपति की मुहर होती है और राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया जाता है। एक पदक दिया जाता है जिस पर राजीव गाँधी खेल रत्न हिंदी और अंग्रेजी में लिखा होता है। साथ ही इस पर राज्य प्रतीक भी बना होता है।

पूरा लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। किसी भी त्रुटि अथवा सुझाव के लिए हमें नीचे कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें। साथ ही हमारा ब्लॉग भी फॉलो करें।

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ