भारत के 10 प्रसिद्ध पुरस्कार देश समय-समय पर किसी क्षेत्र विशेष में उत्तम कार्यों को करने वाले विशिष्ट लोगों को पुरस्कृत करता रहता है। आज हम आपको भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध पुरस्कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। 1. साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रसिद्ध पुरस्कारों की इस लिस्ट में साहित्य अकादमी पुरस्कार का नाम सबसे ऊपर आता है। भाषा के साहित्य के मामले में इसी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार 1954 में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में लगभग 1,00,000 रूपये का चेक भी दिया जाता है। 2. परम वीर चक्र इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर परम वीर चक्र का नाम आता है। परम वीर चक्र युद्ध के मैदान में शानदार सैन्य प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह पुरस्कार 26 जनवरी 1950 में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार में तय धनराशि के साथ एक कांस्य पदक दिया जाता है। जिसके बीच में राज्य प्रतीक और उसके चारो तरफ चार इंद्र के वज्र बने होते हैं। एक सनद भी दिया जाता है। जिस पर राष्ट्रपति की मुहर लगी होती है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति के ...