मन को ऐसे शांत करें

मन को ऐसे शांत करें

Peaceful Mind

आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मन को शांत रख पाना एक असम्भव कार्य हो गया है, फिर वो बच्चे हों या युवा। बच्चों पर पढाई का बढ़ता प्रेशर और युवाओं पर बढ़ते काम का प्रेशर। इन सब के कारण ही आज के मनुष्य का मन अशांत रहने लगा है। आज की इस दुनिया में हर व्यक्ति व्यस्तता से घिरा हुआ है, ऐसे में मन को शांत रख पाना असम्भव है और यही वजह है कि हम तनाव के शिकार होते जा रहे हैं जिससे हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां जन्म ले रही है। ऐसे वक्त में हमें इस बात का अवश्य ध्यान रहे कि हम तनाव से कैसे मुक्त रहें। जाहिर सी बात है कि बीमारियों से भी मुक्त रहेंगे। तो आइये जानते है मन को शांत और तनाव-मुक्त रखने के उपाय के बारे में...

बातों को दिल पर ना लें

मन अशांत तब रहता है जब किसी ने आप को कुछ अप्रिय कहा हो या कुछ ऐसा किया हो जो आपको पसंद ना आया हो। या फिर आप के अंदर बिना वजह कमियां निकाली हों तब आप उसके द्वारा कही गई बातों को बार-बार सोचते है वही बात हर समय आप के दिमाग में घूमती रहती है जिससे मन अशांत रहता है।

मन की अशांति का कारण ढूंढें

मन को शांत रखने के लिए सबसे पहले हमारे लिए यह जानना अति आवश्यक होगा कि हमारा मन क्यों विचलित है और किन कारणों से हमारे मन में अशांति का वातावरण बना हुआ है अगर हमें यह पता ही नहीं रहेगा कि किन कारणों से हमारा मन अशांत है तो हम मन को शांत कर पाने का उपाय कैसे जान पाएंगे। मन में चल रही समस्याओं को ठीक से जानना और समझना अति आवश्यक है। हम सभी को यह पता है कि आनंदमय जीवन जीने के लिए शांत मन से कार्य करते जाना आवश्यक है।

अपनाइए अच्छी आदतें

दैनिक जीवन में कुछ अच्छी आदतें अपना कर हम निश्चित रूप से अपने अशांत मन पर काबू पा सकते है।अशांत मन अक्सर आवश्यकता से अधिक सोचने से होता है। इसलिए ये ध्यान रखना ज़रूरी कि हमारी सोच हमेशा सकारात्मक रहे। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में कोई न कोई ऐसी वजह आ ही जाती है जिससे हमारी एकाग्रता व स्थिरता भंग होने लगती है ऐसे में यदि मन को शांत ना किया गया तो परिणाम काफी नुकसानदायक होंगे।

मन की चंचलता को नियंत्रित करें

मन अत्यन्त ही चंचल होता है। जरा सी अप्रिय बात सुन लेने भर से नकारात्मकता, गुस्सा, चिड़चिड़ापन आदि मानसिक विकार उत्पन्न होने लगते हैं। ये स्थितियाँ पैदा न हो उसके लिए कुछ जरूरी सुझाव आप को दिए जा रहे है...

नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक

सबसे पहले आप को अपनी दिनचर्या को सही करना होगा। कहा जाता है कि जैसा तन, वैसा मन। हमें अपने शरीर पर खास ध्यान देना होता है। नियमित रूप से व्यायाम करना हमेशा फायदेमन्द होता है।इससे तनाव कम होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो व्यायाम करने से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन स्रावित होता है जिसे खुश रखने वाला हार्मोन कहा जाता है। ये जरूरी नहीं कि व्यायाम के लिए आप बाहर जा कर घंटो-घंटो पसीना बहाएं, आप घर पर ही किसी शांत जगह पर सिर्फ आधा घंटा व्यायाम कर सकते है बस ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप जो भी व्यायाम करें, उसमे आप को आनंद जरूर आये। वेट लिफ्टिंग, कोई मनपसंद खेल, रस्सी कूद, स्वीमिंग आदि का आनंद लेते हुये व्यायाम कर सकते है इससे मन खुश रहेगा और अशांत मन को शांत करने में कारगर सिद्ध होगा।

मेडिटेशन सबसे ज़्यादा फ़ायदेमंद

अशांत मन को केंद्रित करने के लिए नियमित रूप से मेडिटेसन करने से नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाया जा सकता है। मेडिटेसन करने के लिए आप ढेरों तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।किसी शांत दृश्य पर ध्यान केंद्रित करके मेडिटेसन के प्रथम चरण का प्रारंभ कर सकते हैं। शुरुआत में आप देखेंगे कि मेडिटेट करना थोड़ा मुश्किल होगा किन्तु नियमित अभ्यास से मेडिटेसन को लम्बे समय तक करके इससे होने वाले लाभों को उठाया जा सकता है।

पसन्दीदा गतिविधियों में भाग लें

मन को शांत करने के लिए जो भी आप की शौक की चीजें हैं उन्हें नियमित रूप से करते रहिये। शौक कोई भी हो सकते हैं जैसे किताबें पढ़ना, गाने गाना, खेल खेलना, संगीत सुनना, फोटोग्राफ़ी करना या फ़िर डांस करना। अपने शौक की चीजें करने से मन में नकारात्मक विचार को आने का समय नहीं मिलता।

खुद को प्रकृति से जोड़ें

शरीर जब थका हुआ होता है तब आराम की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। ठीक उसी प्रकार जब हम मानसिक रूप से थके होते है तो उस थकान को दूर करने के लिए प्रकृति के हरे-भरे दृष्यों को देखकर, घर के आस-पास के पार्क में रंग बिरंगे फूलो को देख कर निश्चित ही अच्छा महसूस करेंगे।

स्नान, तन और मन दोनों के लिए अच्छा

दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के चलते शारीरिक और मानसिक थकान होना लाज़मी है ऐसे में उस थकान को दूर करने के लिए स्नान कर लेना हमेशा से ही आराम दायक सिद्ध होता रहा है।

सही खान-पान

अच्छा खान-पान हमारी रंगत को निखारता है ऐसे में हमें ये ध्यान रखना होगा कि हम कुछ भी ऐसा ना खायें जिससे हमारे शरीर में मौजूद हार्मोनो का स्तर तेजी से घटे या बढ़े। ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, पसंदीदा फल, फलों का रस आदि हल्के आहारों का सेवन नियमित रूप से करते रहने से मन प्रसन्न रहता है।

किसी मन की जगह घूमने जाएं 

जब आप खुश होते है तो स्वाभाविक रूप से आप का मन भी शांत रहता है। आज काम की व्यस्तता के चलते हम अपने ऊपर ध्यान रखना ही भूल गए हैं। अगर आप अपने मन को शांत रखना चाहते है तो अपनी रोज की दिनचर्या में खुद के लिए भी समय निकालें और कहीं घूमने ज़रूर जाएं। घूमने के लिए आप अपनी किसी भी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपनी दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक के लिए ज़रूर समय निकालें।सुबह के समय सूरज की किरणें और स्वच्छ हवा हमारे मन को शांत करने में बहुत लाभदायक होती है।

यह भी देखें: अपने मन से जलन की भावना ऐसे निकालें

पूरा लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। किसी भी त्रुटि अथवा सुझाव के लिए हमें नीचे कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे। साथ ही हमारा ब्लॉग भी फॉलो करें।

Total सच

4 टिप्पणियाँ

और नया पुराने