maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti

LibreOffice क्या है? LibreOffice कैसे पढ़ें?

LibreOffice क्या है? LibreOffice कैसे पढ़ें?

LibreOffice क्या है? LibreOffice कैसे पढ़ें?

हाल ही में CCC के सिलेबस में LibreOffice जोड़ा गया है। आज आपको Libre office ki पूरी जानकारी देने के साथ इसके क्या-क्या Components हैं और साथ ही साथ इसे कैसे डाउनलोड किया जाता है, ये सब विधिवत बताने जा रहे हैं।

MS Office की जगह LibreOffice

हाल ही में CCC के नए सिलेबस में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को हटाकर LibreOffice को प्रैक्टिकल के लिए इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसीलिए आज आपको इस पोस्ट में लिब्रे ऑफिस के बारे में डिटेल्स में जानकारी देने जा रहे हैं।

LibreOffice क्या होता है?

LibreOffice एक Open Source Software है। जिसे LibreOffice फाउंडेशन द्वारा Develop किया गया है। ये Software Microsoft Office की ही तरह एक Office Suit है। जिसमे Word Processing, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन, Database Management और Graphics एडिटिंग जैसी एप्लीकेशन हैं। ये Software सभी Platform पर Compatible है। जैसे Microsoft Windows, MacOS, एंड Linux इत्यादि। इसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की ही तरह वर्ड Processing के लिए LibreOffice Writer दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल की जगह LibreOffice Calc और पॉवरपॉइंट की जगह LibreOffice Impress दिया गया है। और भी इसमें कुछ एप्लीकेशन हैं, जैसे LibreOffice Base, LibreOffice Draw, LibreOffice Math.

LibreOffice के Components

जब आप LibreOffice को Open करेंगे तो उसमें नीचे दिए गए 6 Programs दिखाई देते हैं। जिसमें सबसे पहले लिब्रे ऑफिस राइटर होता है।

LibreOffice Writer

LibreOffice Calc

LibreOffice Impress

LibreOffice Base

LibreOffice Draw

LibreOffice Math

LibreOffice Writer- यह Microsoft Word के समान कार्य करता है।

LibreOffice Calc- यह Microsoft Excel के समान कार्य करता है। 

LibreOffice Impress- यह Microsoft Powerpoint के समान कार्य करता है।

यह भी देखें : Computer के सभी फुल फॉर्म हिंदी व इंग्लिश में

LibreOffice Writer क्या है?

LibreOffice Writer भी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Word की तरह ही एक वर्ड प्रोसेसिंग Program है जिसका प्रयोग डॉक्यूमेंट को Create और Modify करने के लिए किया जाता है। Word Processing सॉफ्टवेयर एक Application सॉफ्टवेयर होता है जिसमें Text को टाइप करने के साथ उसे Edit भी कर सकते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से कार्यालयों में किया जाता है।

LibreOffice Writer का प्रयोग

लिब्रे ऑफिस राइटर में आप किसी प्रकार के Resume, लैटर, या डाक्यूमेंट्स को बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। अलग-अलग प्रकार के स्टाइल्स, Formatting, Tables, इत्यादि बड़ी सरलता से बनाये जा सकते हैं।

Best Word Processing सॉफ्टवेयर

Wordstart

WordPad

LibreOffice Writer

Word Perfect

Professional Write

Open Office Writer

Ms-Word

LibreOffice Writer का Interface

जब आप LibreOffice Writer प्रोग्राम Open करेंगे तो इसमें एक विंडो आपने सामने खुलेगी। जिसमे लिब्रे ऑफिस राइटर का पूरा इंटरफ़ेस होगा। जैसे Title Bar, Toolbar, Control Button, Menus, Status Bar इत्यादि।

LibreOffice Writer के Components

Title Bar – ये बार एप्लीकेशन में सबसे ऊपर होता है जिसमें एप्लीकेशन नाम, एप्लीकेशन Icon, फाइल नाम और कण्ट्रोल Button प्रदर्शित होते है. Title Bar में सिर्फ एक Changing होती है जब आप फाइल को Save नही करते तो आपको टाइटल बार में Untitled1 Show होगा लेकिन फाइल को सेव करने के बाद इसमें File का नाम आ जाता है।

Control Button – टाइटल बार के राईट साइड बार में कण्ट्रोल बटन आइकॉन होते है जो Minimize, Maximize Or Close के बटन है।

Minimize बटन पर क्लिक करते ही आपकी विंडो Taskbar में आ जाती है। इसकी शॉर्टकट Key Alt+Spacebar+N है।

Maximize बटन का प्रयोग एप्लीकेशन विंडो को बड़ा करने और वापिस उसी जगह पर लाने के लिए करते हैं। इस बटन में 2 आप्शन Work करते हैं। यदि आपका Window का Size कम है तो इसमें Maximize का Option होगा और यदि Window Full Screen पर है तो Restore नाम का आप्शन वर्क करेगा।

Close – इस आप्शन का प्रयोग Application Window को बंद करने के लिए किया जाता है।

Menu Bar – ये बार Title बार के ठीक निचे स्थित होता है इसमें Libreoffice Writer के सभी Option या Tools को इस मेनू के द्वारा भी एक्सेस कर सकते है। इस मेनू को Activate करने के लिए Alt या F10 Key का प्रयोग किया जाता है।

Standard Toolbar – इस टूलबार में Shortcut Commands दिए होते है जिसकी हेल्प से आप जल्दी अपने कमांड को Run कर सकते हैं।

Formatting Toolbar – यदि आपने डॉक्यूमेंट को Format करना है Means अपने डॉक्यूमेंट को आकर्षित और खुबसूरत बनाना है तो इस टूलबार का प्रयोग किया जाता है।

Ruler – Ruler, Document Window में ऊपर की ओर तथा Left Side में स्थित होता है। इसका प्रयोग Document के Layout, Tabs, Indents तथा Page Margins को निर्धारित या परिवर्तित करने के लिए किया जाता है।

Scroll-Bar – Window के अंदर Right Side और निचे स्थित Horizontal Or Vertical Scroll bar होता है। इसका डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को ऊपर से निचे या दायें से बाएं देखने के लिए प्रयोग करते हैं।

Status Bar – एप्लीकेशन विंडो के सबसे निचे स्थित होती है जिसमे अपने डॉक्यूमेंट से सम्बन्धित इनफार्मेशन, जैसे Line Number, Page Number, Word Number, Character Number दिखाई देता है।

ZOOM SLIDER:- यह टाइटल बार के Right Hand Side में स्थित होता है।पेज के Size को बढ़ाने व घटाने के लिए प्रयोग किया जाता है। LibreOffice Writer को Minimum 20% तथा Maximum 600% तक Zoom किया जा सकता है।

LibreOffice Writer की विशेषताएं

Fast

टाइपराइटर की तुलना में LibreOffice Writer तेजी से टेक्स्ट को टाइप करने में हमारी हेल्प करता है। और इसमें टाइप किये हुए गलत Words को आटोमेटिक ठीक करने की सुविधा है। और आप टेक्स्ट को कभी भी एडिट कर सकते हैं। इसमें टाइप राइटर की तुलना में समय की बहुत बचत होती है।

Formatting

यदि आप अपने डॉक्यूमेंट को बेहतर Means खुबसूरत बनाना चाहते हो तो Libreoffice Writer बहुत सारे Formatting Tools है जैसे Bold, Italic, Underline, Subscript, Superscript, Special Symbol इत्यादि। जिनको आप अपने डॉक्यूमेंट में कर सकते है।

Auto Correct

LibreOffice Writer टाइप करते समय जो हमारे टाइपिंग मे गलतियाँ हो जाती है उन्हें वह खुद भी ठीक कर देता है। जिसे ऑटो Correct के नाम से जाना जाता है।

Mail Merge 

Libreoffice Writer  Mail Merge नामक एक Tool उपलब्ध करता है, जिसका प्रयोग उस प्रकार के लैटर को बड़ी संख्या में प्रिंट करने के लिए किया जाता है। जिनमें Text तो एक सामान होते हैं; पर कुछ इनफार्मेशन जैसे- Letter Holder Name और  उसका पता इत्यादि अलग अलग होते हैं। इस प्रकार Mail Merge द्वारा हजारो Letters में Type किये जाने वाले एक समान Text के Typing में लगाने वाले परिश्रम व समय दोनों की बचत हो जाती है।

LibreOffice के सभी Extension

LibreOffice Writer का Extension .Odt होता है जबकि Libreoffice के बाकी प्रोग्राम्स .Odf फॉर्मेट में सेव होते हैं।

LibreOffice Writer डाउनलोडिंग

Libreoffice Writer को डाउनलोड करने के लिए आपको Libre Office पूरा पैकेज डाउनलोड करना होगा। उसके बाद ही आप Libreoffice Install करने के बाद Libreoffice Writer पर वर्क कर सकते हैं।इसको इनस्टॉल करने के लिए आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में Service Pack 2 Or 3 का होना जरूरी है नही तो ये इनस्टॉल नही होगा।

मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको LibreOffice से जुड़ी प्रत्येक जानकारी के बारे में अच्छा से पता चल गया होगा। आने वाले समय में LibreOffice को जानना हर किसी के लिए ज़रूरी होगा। LibreOffice के Related कोई Problem है तो आप हमें नीचे Comment box me लिखें। साथ ही हमारा ब्लॉग भी फ़ॉलो करें। आपका धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ