अली बाबा कंपनी के मालिक जैक मा लापता
अली बाबा कंपनी के मालिक जैक मा लापता चीन के ख़िलाफ़ कोई भी आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ को दबा दिया जाता है। उइगर मुसलमान हों या फिर तिब्बत के निर्वासित लोग। चीन ने हमेशा अपनी दमनकारी नीतियों से लोगों को शिकार बनाया है। देश का अरबपति भी नहीं बख्शा गया अब इसका ताज़ा शिकार हुए हैं अली बाबा कंपनी के मालिक, दुनिया के सबसे अमीर सख्सियतों में से एक जैक मा। चीन के राष्ट्रपति ने अपने ही देश के बहुचर्चित अरबपति को नहीं बख्शा। जैक मा की सबसे बड़ी गलती ये हुई कि उन्होंने चीन, चीन की सरकार और चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग के ख़िलाफ़ आलोचनात्मक रवैया अपनाया। सरकार की नीतियों पर बोला था हमला दरअसल पिछले साल यानी के अक्टूबर 2020 में संघाई में एक कार्यक्रम हुआ। जहां उन्होंने चीन के बैंक और साथ ही चीन की सरकार पर हमला बोलते हुए ये कहा कि चीन में अगर कोई अपना बिज़नेस शुरू करता है और अपने बिज़नेस में कुछ नया बदलाव करना चाहता है तो उसके प्रयासों को दबा दिया जाता है। उनके इस भाषण को चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के ऊपर हमले के तौर पर देखा गया। और उसके बाद से ही यानी कि नवंबर 2020 के बाद से ही जैक मा क...