BJP टिकटॉक स्टार सोनाली का चप्पल कांड

BJP नेता की गुंडागर्दी

BJP नेता की गुंडागर्दी

"जब सैयां भये कोतवाल, तो फिर डर काहे का" इस कहावत को एक बार फिर से चरितार्थ किया गया है। सत्ता के नशे में चूर एक BJP नेता की गुंडागर्दी सामने आई है। मामला हरियाणा के हिसार क्षेत्र का है। जहाँ मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह की पुलिस की मौजूदगी में सरेआम कैमरे के सामने चप्पलों से पिटाई हुई। ऐसा करने वाली BJP नेता सोनाली फोगाट सुर्खिओं में आ गयी हैं।

विवादों से है पुराना नाता

ये वही सोनाली फोगाट हैं जिन्होंने हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019 में आदमपुर सीट से चुनाव लड़ा था। BJP की एक चुनावी रैली के दौरान "भारत माता की जय" ना बोलने पर विवादित टिप्पणी देकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी लोकप्रियता के चलते पार्टी ने इन्हें चुनाव में उतार तो दिया पर हरियाणा की जनता को ये स्वीकार नहीं था। नतीजा ये हुआ कि कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई के हाथों 29,471 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

क्या हैं पूरा मामला

सोनाली फोगाट शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों के साथ हिसार की बालसमंद अनाज मंडी में किसानों के लिए शेड बनाने के मुद्दे पर बात करने गई थीं, जिसके बाद वहां मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह से उनका विवाद हुआ। कमेटी सचिव ने कथित रूप से सोनाली के टिकटॉक वीडियो को लेकर कोई टिप्पणी की थी, जिससे वह भड़क गईं। इससे नाराज होकर सोनाली ने उन्हें सबके सामने चप्पलों से जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस भी तमाशा देखती रही। इसके बाद सोनाली फोगाट ने सचिव सुल्तान सिंह से केस करने की धमकी देते हुए जबरन माफीनामा लिखवाया।


क्या होगी कार्रवाई?

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सोनाली फोगाट के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि "खट्टर सरकार के बुरे काम! आदमपुर, हिसार के भाजपा नेता एक जानवर की तरह बाजार समिति के सचिव की पिटाई कर रहे हैं। क्या सरकारी कर्मचारी होना अपराध है? क्या खट्टर साहब कार्रवाई करेंगे? क्या मीडिया चुप रहेगा?

सोनाली का अब तक का सफर 

सोनाली मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग का काम करने वाली सोनाली करीब सात-आठ साल से भाजपा में शामिल हैं। वर्तमान में वो भाजपा के महिला मोर्चा की नेशनल वर्किंग कमेटी की सदस्य हैं।
ख़बरों की मानें तो राजनीति के अलावा सोनाली फोगाट टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हर दिन अपने वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट करके लोगों का मनोरंजन करना मानों इनके काम का हिस्सा बन गया है।

सरेआम एक सरकारी कर्मचारी को सबके सामने चप्पलों से पीटा जाता है और पुलिस मूकदर्शक की तरह बस तमाशा देखती रहती है। मेरा आप सभी से एक सवाल है कि क्या सत्ता के नशे में चूर ये लोग ऐसे ही कानून अपने हाथ में लेते रहेंगे? आज देश को मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी फोगाट की जरूरत है या कानून की धज्जियाँ उड़ाने वाली सोनाली फोगाट की, ये आप तय कीजिये। इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PET 2025 MOCK TEST | Indian National Movement

PET 2025 MOCK TEST | Indian Economy

PET 2025 MOCK TEST | Geography