maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti
maasemitti

योग क्या है ? What is Yoga?

योग क्या है ? What is Yoga?

योग क्या है ? What is Yoga?

Hello Friends,

Total सच हिंदी इंग्लिश ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज इस Article में हम आपको योग से जुड़ी तमाम जानकारियां देने जा रहे हैं। योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के शब्द युज से हुई। योग एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने मन, शरीर व आत्मा तीनों को एक साथ जोड़ सकता है। ऐसा कर पाने से व्यक्ति असीम आनंद की अनुभूति करता है।

योग करता है तनावमुक्त

आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव का होना एक आम बात हो गयी है। इसका दुष्प्रभाव हमारे शरीर व मन-मष्तिष्क पर गहरा असर कर रहा है।आज लगभग हर व्यक्ति किसी से किसी मानसिक व शारीरिक समस्या से जूझ रहा है। चाहे Blood Pressure, Heart Beat का बढ़ना-घटना कह लीजिये या फिर Migraine, अनिद्रा व चिड़चिड़ापन जैसी अन्य समस्याएं।इन सभी समस्याओं व इनसे पैदा हुए तनाव से बचे रहने के लिए नियमित रूप से योग करना ही एकमात्र उपाय नज़र आता है।

दैनिक जीवन में योग

हमारे दैनिक जीवन में योग-पद्धति विश्वव्यापी योग केन्द्रों, प्रौढ़-शिक्षा केन्द्रों, विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थाओं, खेलों और पुनर्स्थापन केन्द्रों में सिखाई जा रही है। इसके नियमित अभ्यास से दिव्यांग जन, बीमार व किसी अवसाद से ग्रसित व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ ले पा रहे हैं।

योग के लक्ष्य । Why Yoga ?

1. शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए।

2. मानसिक स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए।

3. नैतिक स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए।

4. सामाजिक स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए।

5. आध्यात्मिक स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए।

6. आत्मानुभूति कराने के लिए।

7. अपने भीतर दिव्यात्मा की अनुभूति कराने के लिए।

उपरोक्त सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करना परम आवश्यक है।

योग के साथ ये भी आवश्यक

* सभी जीवधारियों के प्रति प्रेम भाव रखना।

* जीवन के प्रति सम्मान का होना।

* प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण करना।

* मानसिक शांति का होना।

* सकारात्मक जीवन शैली व्यतीत करना।

* शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक अभ्यास करना।

* सभी के प्रति सहानुभूति रखना।

* हर परिस्थिति में सहनशीलता बनाए रखना।

यह भी देखें : मन को ऐसे शांत करें

योग ने सम्पूर्ण विश्व को जोड़ा

आज सम्पूर्ण विश्व में हर साल 21 जून का दिन विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा करके योग के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को एक सूत्र में बाँधने का सराहनीय कदम उठाया। आज विश्व के तमाम देशों में योग प्रचलित हो गया है। चीन, तिब्बत, जापान, अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन इसके कुछ मुख्य उदाहरण हैं।

योग के प्रकार । Types of Yoga

1. मंत्र योग

2. हठ योग

3. कुंडलिनी योग

4. राज योग

योग के लाभ । Benefits of Yoga

1. योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ हमेशा से होते आ रहे हैं। आज चिकित्सीय शोधों ने भी ये साबित कर दिया है कि योग शारीरिक व मानसिक रूप से मानव जाति के लिए वरदान है।

2. जहां Gym से आपकी Body के किसी खास अंग की Exercise होती है।वहीं योग से Body के सभी अंगों व ग्रंथियों की Exercise हो जाती है।

3. नियमित Yoga Exercise से रोगों से लड़ने की Power बढ़ती जाती है।

4. योग से Muscles Healthy होती हैं जिससे दुबला-पतला व्यक्ति भी ताकतवर हो सकता है।

5. योग के अंग प्राणायाम एवं ध्यान भी योगासनों की तरह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

6. ध्यान केंद्रित करने में भी योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग शिक्षा परम आवश्यक

छात्रों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए योग विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होता है। क्योंकि यह उनके मानसिक स्वास्थ को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी एकाग्रता भी बढ़ाता है। आज की आवश्यकता को देखते हुए योग शिक्षा की बेहद महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यक़ीनन सबसे बड़ा सुख शरीर का स्वस्थ होना ही है। इसलिए खुद को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग बेहद आवश्यक है।

लेखक की अपील

दिन भर की भाग-दौड़ से वर्तमान परिवेश में योग न सिर्फ हमारे लिए शारीरिक व मानसिक रूप से लाभकारी है बल्कि सम्पूर्ण विश्व में विकराल हो रही प्रदूषण एवं मानवीय व्यस्तताओं के चलते होने वाली समस्याओं के निवारण के लिए भी इसकी आवश्यकता कई गुना बढ़ गई है। इसलिए योग के महत्व को समझें और एक स्वस्थ जीवन का आनंद लें।

पूरा Article पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। किसी भी त्रुटि अथवा सुझाव के लिए हमें नीचे Comment Box में ज़रूर लिखें।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ